करनाल में बेखौफ बदमाश: स्कूटी सवार युवक की सिर में गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 10:36 AM (IST)
करनाल: शहर में बेखौफ बदमाशों का कहर देखने को मिला है। शराब के ठेके के पास स्कूटी सवार युवक बीरू बाल्मीकि की 2 अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने सिर में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
गंभीर रूप से घायल अवस्था में बीरू को उसके साथी नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम सक्रिय हुआ और सीआईए (CIA) तथा एफएसएल (FSL) की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है।
करनाल डीएसपी संदीप ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त हुई थी बीरू नाम के युवक को अज्ञात हमलावरों में शराब के ठेके के नजदीक गोली मार दी है। घायल अवस्था में उसके साथी उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां पर उसकी मौत हो गई। डीएसपी ने कहा परिवार वालों ने कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है ।सीआईए की टीमें उनकी तलाश में लगा दी गई है।
डीएसपी ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा मृतक युवक को कितनी गोलियां लगी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। उन्होंने बताया परिवार के लोग जिस पर भी शक जाहिर करेंगे जो भी बयान देंगे उसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा दिया गया है।