चलती ट्रेन से महिला को धक्का देने वाला आरोपी को भेजा 2 दिन की पुलिस रिमांड पर

punjabkesari.in Sunday, Sep 04, 2022 - 12:22 PM (IST)

जाखल : महिला से छेड़छाड़ के बाद उसे चलती ट्रेन से धक्का देने के आरोपी कालवन निवासी संदीप को राजकीय रेलवे जाखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मैडीकल कालेज रैफर कर दिया है। डी.एस.पी. गुरदयाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर आरोपी संदीप पुत्र करनैल सिंह (26) निवासी कालवन के खिलाफ हत्या व छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया हैै। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि उसने महिला के साथ छेड़छाड़ की थी जिसके बाद महिला ने उसका विरोध किया। 

उन्होंने बताया कि आरोपी इस बात से घबरा गया था कि महिला यह छेड़छाड़ की इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बता देगी जिसके चलते उसने उसको धक्का दे दिया। आरोपी ने टोहाना से 1 किलोमीटर पीछे इस वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। आगामी पूछताछ के लिए आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।   डी.एस.पी. गुरदयाल सिंह ने बताया कि स्टेशन और ट्रेनों में महिलाओं का यात्रियों की सुरक्षा हेतु रेलवे सुरक्षा बल के उच्चाधिकारियों से उच्च स्तर पर एक मीटिंंग की जाएगी और यात्रियों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध करने का कार्य किया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static