एडवोकेट पति ने ही रची थी रजनी की हत्या की साजिश, गिरफ्तार (VIDEO)
punjabkesari.in Saturday, Jan 27, 2018 - 10:28 PM (IST)
चंडीगढ़(धरणी): 16 जनवरी से लापता पंचकूला निवासी एडवोकेट की पत्नी रजनी की हत्या मामले की गुत्थी पुलिस ने काफी हद तक सुलझा ली है। पुलिस का दावा है कि मृतक रजनी का एडवोकेट पति मनमोहन ही उसकी हत्या की साजिश रचने वाला है। पुलिस ने बताया कि पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी मोनिका और संदीप ने पूछताछ में खुलासा किया है। पुलिस ने समय न गंवाते हुए इस मामले में एडवोकेट मनमोहन को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें पुलिस ने पंचकूला सेक्टर -1 में सूरज सिनेमा के पास से एडवोकेट मनमोहन को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि रजनी की हत्या में उसका पति मनमोहन भी शामिल था। डीसीपी पंचकूला मनबीर सिंह ने रजनी के वकील पति मनमोहन की गिरफ्तारी की पुष्टी की है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि आरोपी मोनिका ने रजनी की हत्या के लिए संदीप को 2 लाख रुपये दिए थे। फिलहाल पुलिस इन दोनों आरोपियों को कल कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने इस मामले में एडवोकेट मनमोहन को गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में महिला की लाश अभी तक पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। आरोपी मनमोहन के रिमांड के बाद रजनी की डेड बॉडी बरामदगी की जाएगी।