हैवानियत की हदें पार:  बेटी को जन्म दिया तो बहू को जबरन पिला दी कीटनाशक स्प्रे

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2023 - 08:58 AM (IST)

गोहाना: बेटी को जन्म देने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को उसे खेत में जबरन कीटनाशक स्प्रे पिला दी। इस पर उसकी हालत बिगड़ गई। उसे महिला मैडीकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। पीड़िता की मां के बयान पर आरोपी पति, सास और चाचा ससुर पर केस दर्ज कर लिया गया।

काजल की मां नीलम दलाल ने पुलिस को बताया कि काजल ने बेटी को जन्म दिया। इसी के चलते उसकी सास जगमति, पति मोनू और चाचा ससुर राजेंद्र पुत्र हरज्ञान ने खेत में जबरन कीटनाशक स्प्रे पिला दी जिससे उसकी हालत खराब हो गई। उसकी बेटी को दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जाता रहा है। काजल को गंभीर हालत में गोहाना के नागरिक अस्पताल लाया गया जहां से उसे खानपुर कलां गांव में स्थित बी. पी. एस. राजकीय महिला मैडीकल कॉलेज के अस्पताल में रैफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static