मूर्ति विसर्जन के बाद यमुना में नहाने उतरे 3 युवक तेज बहाव में डूबे, तलाश जारी

punjabkesari.in Saturday, Oct 16, 2021 - 09:38 AM (IST)

फरीदाबाद : विजयदशमी पर मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के लिए दिल्ली से फरीदाबाद के छांयसा यमुना नदी मेें आए लोगों में विसर्जन के बाद नदी में नहाने गए तीन नवयुवकों की डूबने से मौंत की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही बल्लभगढ़ के एसडीएम त्रिलोकचंद, थानाधिकारी छांयसा कुलदीप पुलिस दल व दमकल विभाग तथा स्थानीय गोताखोरों के साथ मौंके पर पहुंचे और डूबे हुए युवकों की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक शाम साढ़े 6 बजे तक एक भी शव निकालने में गोताखोरों को कामयाबी नहीं मिली। 

थानाधिकारी कुलदीप ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर एक बजे परिवार के लोग मोहना गांव के पास बने यमुना घाट पर मूर्ति विसर्जन के बाद तीनों बच्चे नहाने के लिए नदी में उतर गए और देखते ही देखते पानी के गहराई में चले गए वहां वह तेज बहाव की चपेट में आ गए और डूबने लगे। जैसे ही परिवार के लोगों को पता चला तो वहां चीख पुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर लोग मदद के लिए पहुंचे।

पुलिस के अनुसार 17 साल का अनुज गांव करनेरा का रहने वाला और उसके पिता का नाम सुखबीर बताया गया है। उसके साथ महीपालपुर दिल्ली के रहने वाले सुमित (18) पुत्र कर्ण सिंह तथा पीयूष (16) पुत्र कर्ण सिंह भी था, जोकि नदी में नहाने के लिए उतरे थे। इनमें से सुमित और पीयूष सगे भाई हैं। फिलहाल फायर बिग्रेड़ व स्थानीय गोताखोर एसडीएम त्रिलोक चंद के नेतृत्व में उनकी तलाश में यमुना नदी में तलाशी अभियान चलाए हुए हैं। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static