ट्रिपल तलाक के बाद पति ने जबरन बनाया शारीरिक संबंध, हलाला के नाम पर देवर ने लूटी भाभी की आबरू

punjabkesari.in Monday, Dec 18, 2023 - 09:58 PM (IST)

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): केंद्र सरकार द्वारा ट्रिपल तलाक को लेकर बनाए गए सख्त कानून के बाद भी हरियाणा से तीन तलाक की खबरें आ रही हैं। अब जिले के एक कॉलोनी निवासी महिला से उसके पति ने तीन तलाक के बाद भी  जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला आया है।  इतना ही नहीं हलाला के नाम पर देवर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पीड़ता की शिकायत पर थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को सहारनपुर पुलिस को रेफर कर किया है।

महिला ने बताया कि 10 अगस्त 2022 को उत्तर प्रदेश के अकबर ने उसे व उसके बच्चे को तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया था। उसकी ​शिकायत पर 22 अप्रैल 2023 को पुलिस ने मुस्लिम वूमेन प्रोटेक्शन राइट ऑन मैरिज एक्ट की धारा 3 व 4, 354, 406 व 498 के धाराओं से मुकदमा दर्ज किया था।

इसके बाद चार सितंबर को उसकी ससुराल वाले उससे समझौता करने और केस वापस लेने को कहा। इसलिए उसने पुलिस से एक महीने का समय ले लिया था। ससुराल वालों ने उसे आश्वासन दिया था कि अकबर उसे लेने आएगा और उसके साथ दोबारा निकाह कर लेगा। दो अक्तूबर को अकबर उसके पास आया और कहने लगा कि वह रात को रूक कर सुबह चला जाएगा। उस रात अकबर ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और कहा कि वह सहारनपुर जाकर दोबारा निकाह कर लेंगे। अगले दिन पति बहाना बनाकर वहां से चला गया और देर रात को वापस आया। सुबह चलने की बात कह कर आरोपी ने उसके साथ दोबारा शारीरिक संबंध बनाए।

चार अक्तूबर को वह उसे अपने साथ ले गया और सहारनपुर अपने घर के पास उतार कर कहा कि तुम घर चलो वह थोड़ी देर में आता है। उसी रात उसका देवर मुन्ना उसके कमरे में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। देवर ने कहा कि बिना हलाला के आप अपने पति के साथ नहीं रह सकती। उसने सारी बातें अपनी सास को बताई, परंतु उसने एक न सुनते हुए कहा कि हमारे धर्म में हलाला के बिना दोबारा अपने पति के साथ नहीं रह सकती। उसने अकबर के पास कई बार फोन किया, लेकिन उसका नंबर नहीं मिला। वह थाने में भी गई। लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। उसने मामले की सूचना शहर यमुनानगर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को थाना मंडी सहारनपुर में रेफर कर दिया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static