भाजपा ने किया 'भगवान राम' और 'गंगा मैया' से धोखा: कै. अजय

punjabkesari.in Wednesday, Nov 29, 2017 - 05:57 PM (IST)

रेवाड़ी (मोहिंदर भारती): पूर्व मंत्री कप्तान अजय यादव ने रामपुरा गांव हुई प्लॉटिंग को लेकर मंत्री राव इंद्रजीत व भूपेंद्र हुड्डा को निशाने पर लिया। वहीं भाजपा सरकार पर ताना कसते हुए कहा कि भाजपा ने भगवान राम व गंगा मैया से धोखा किया। वे रेवाड़ी में एक प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।

कैप्टन अजय यादव ने कहा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्लॉटिंग के लिए राव इन्द्रजीत और जीएल शर्मा को लाईसेंस दिए थे जिनकी अवधि 2013 तक थी। और इन्होंने जनता से करोड़ों रूपये भी लिए हैं। उन्होंने इसी मुद्दे पर सवाल किया कि, क्या प्लॉटिंग में उन गरीब लोगों को प्लॉट बांटे गए या उन लोगों को पैसे लौटाए गए जिनसे रूपये लिए गए थे। उनका कहना है कि, इस सवाल का जवाब कोई और नहीं बल्कि सीबीआई जांच देगी। उन्होंने राव इन्द्रजीत पर लगे धोखाधड़ी के आरोपों की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है।

PunjabKesari

वहीं कप्तान अजय ने कहा की भाजपा पर निशाना साधते हुए बोले कि, सत्ता में आने से पहले भाजपा ने बड़े दावे किए, भाजपा ने भगवान राम के नाम पर ईंट तो इक_ी कर ली लेकिन क्या राम मंदिर न बनवा कर भगवान राम से धोखा किया है। उन्होंने कहा कि, गंगा मैया से भी भाजपा ने छल किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static