नीतीश को मुख्यमंत्री प्रोजैक्ट कर कांग्रेस ने की थी बड़ी भूल: कै. अजय

punjabkesari.in Saturday, Jul 29, 2017 - 07:48 AM (IST)

रेवाड़ी (मोहिंदर भारती):आर.जे.डी. प्रमुख लालू प्रसाद यादव के समधी व पूर्व मंत्री कै. अजय सिंह यादव ने अपने निवास पर बुलाए पत्रकार सम्मेलन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला और कहा कि उन्हें महागठबंधन का मुख्यमंत्री प्रोजैक्ट करना कांग्रेस की बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि नीतीश ने लोकतंत्र की हत्या कर महागठबंधन को मिले जनादेश का अपमान किया है। 

उन्होंने कहा कि नीतीश ने जे.डी.यू. का अस्तित्व बचाने के लिए लालू यादव से हाथ मिलाया था लेकिन लालू उनके छल को समझ नहीं पाए। नीतीश ने ही पी.एम. से मिलकर लालू परिवार के खिलाफ सी.बी.आई. व ई.डी. का प्रयोग करवाया और मुकद्दमे दर्ज करवाए। नीतीश ने तेजस्वी यादव से कभी इस्तीफे की मांग नहीं की, बल्कि तेजस्वी से कहा था कि उन्होंने ऐसा कोई गुनाह नहीं किया जिस कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़े। नीतीश ने लालू की पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा दल आर.जे.डी. होने के बावजूद राज्यपाल ने नीतीश को सरकार बनाने का न्यौता देकर अनैतिक कार्य किया है। इसका जवाब बिहार की जनता देगी। 27 अगस्त को बिहार में होने वाली रैली में वे भी हिस्सा लेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static