भाजपा समेत सभी सहयोगियों ने देशहित में द्रोपदी मुर्मू के लिए किया मतदान: नयनपाल रावत

punjabkesari.in Monday, Jul 18, 2022 - 04:21 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू और कांग्रेसी उम्मीदवार जसवंत सिन्हा के बीच सोमवार को देशभर में चुनाव हुआ। इस चुनाव में हरियाणा के विधायकों- राज्यसभा सांसदों और सांसदों ने भी अपने मत का प्रयोग किया। यह तो पहले दिन से ही भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित थी, जिस कारण सत्ता पक्ष के लोगों ने विपक्ष के किसी भी व्यक्ति से वोट की अपील की जरूरत नहीं समझी। देश के महामहिम राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि वह 15 साल भाजपा की सेवा कर चुके हैं और वह आदिवासी महिला जिसने जीवनभर देश की सेवा में लगाया।

देशहित में ऐसी आदिवासी महिला को मात्र सत्ता पक्ष के ही नहीं बल्कि विपक्ष के लोगों की भी वोट देने की जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू निम्न स्तर से लोगों की सेवा करके राजनीति में पहुंची और ऐसी महिला का देश के सर्वोच्च पद पर सुशोभित होना बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर अभय चौटाला और कुलदीप बिश्नोई भाजपा उम्मीदवार के हक में वोट देंगे। रावत ने कहा कि हर  देशहितेषी व्यक्ति भाजपा उम्मीदवार के हक में वोट डालेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार बड़े अंतर से विपक्षी उम्मीदवार जसवंत सिंह को हराने में पूरी तरह से सक्षम है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि किसी से इस संबंध में वोट की अपील करने की जरूरत थी, उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू से इस विषय पर उनकी कोई बातचीत नहीं हुई।

इस मौके पर भाजपा विधायक घनश्याम सराफ ने कहा कि भाजपा के ही नहीं बल्कि सभी सहयोगियों जजपा और निर्दलीय विधायकों ने द्रोपदी मुर्मू के हक में मतदान किया है। पार्टी नेतृत्व के आदेश के साथ-साथ व्यक्तिगत विचारधारा भी यही संकेत देती है कि  देश हित में द्रौपदी मुर्मू एक बेहतर उम्मीदवार है। जिसने पूरा जीवन गरीब समाज के लिए न्योछावर किया। निम्न स्तर की राजनीति से उठकर देश के प्रथम नागरिक बनने तक का यह सफर बेहद कठिनाइयों से परिपूर्ण रहा। देश हित में सभी का फर्ज बनता है कि वह दलगत राजनीति से उठकर द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर सुशोभित करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static