हरियाणा के सभी सरकारी विभाग यूनोप्स की मदद से ही तैयार करेंगे प्रोजैक्ट

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2020 - 01:02 PM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार के सभी विभाग आजकल लिस्ट तैयार करने में जुटे हुए है कि उनके प्रोजैक्ट्स के लिए यूनाइटिड ने शंस ऑफिस फॉर प्रोजैक्ट सर्विसिज को किस तरह मदद ली जा सकती है। यूनोप्स युनाइटिड नेशंस का एक सहायक संगठन है, जिसके जरिए अब हरियाणा के विकास से जुड़े प्रोजैक्ट्स तैयार किए जाएंगे। इसलिए राज्य सरकार की ओर से सभी विभागों को निर्देश दिए गए है कि जहां तक संभव हो सके भविष्य के सभी प्रोजैक्ट में यूनोप्स से तकनीकी मदद ली जाए।

इसी साल 16 जून को यूनोप्स और हरियाणा सरकार के बीच मैमोरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसके तहत यह संगठन प्रदेश के सभी सरकारी विभागों के प्रोजैक्ट्स में अलग-अलग तरीके से मदद करेगा। जब भी कोई विभाग प्रोजैक्ट तैयार करेगा तो उसके लिए आधुनिक टैक्नोलॉजी, काट्रैक्टर का चयन और जरुरत पड़ने पर निवेशक ढूंढने का काम भी यूनोप्स द्वारा किया जाएगा। अब सभी सरकारी विभाग लिस्ट तैयार कर रहे है कि उनके कौन से प्रोजैक्ट में यूनोप्स की मदद ली जाए। 

व्यावसायिक रुप से मददगार कदम
दूसरी ओर अधिकारियों का मानना है कि व्यावसायिक रुप से सरकार का यह कदम मददगार साबित होगा, जिसका फायदा शहर के लोगों को मिलेगा। इसलिए प्रदेश सरकार ने इसे हरेक विभाग के लिए अनिवार्य घोषित किया है। जो विभाग हाउंसिंग, अपशिष्ट और जल प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क निर्माण, रिन्यूअबल एनर्जी, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण जुड़े सभी प्रोजैक्ट्स तैयार कर रहे है उन्हें जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। 

पांच वर्षों तक मदद करेगा यूनोप्स
एम.ओ.यू. के तहत आने वाले 5 वर्षों तक यूनोप्स हरिय़ाणा के उन सभी प्रोजैक्ट्स में सरकारी विभागों की मदद करेगा जहां उसकी जरुरत होगी। किसी भी सरकारी परियोजना में यूनोप्स एक प्रोजैक्ट मैनेजर की तरफ काम करेगा। जिसकी जिम्मेदारी सही समय पर प्रोजैक्ट को खत्म करवाने की भी रहेगी। हालांकि प्रोजैक्ट में किसी भी तरह का नुकसान होने पर यूनोप्स की कोई जवाबदेही नहीं होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static