युवक के कुकर्म के आरोप झूठे और बेबुनियाद, कैंसर संबंधी दावे भी गलत...लाडवा थाना मामले में SP ने किया बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 05:58 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : जिला कुरुक्षेत्र के लाडवा थाना में 2 पुलिस कर्मियों और एक होमगार्ड पर एक युवक द्वारा लगाए गए कुकर्म के आरोपों को लेकर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने बड़ा बयान दिया है। एसपी ने युवक के आरोपों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया है। साथ ही युवक द्वारा लगाए गए कैंसर संबंधी दावे को भी गलत बताया है।

कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लाडवा थाना में पुलिस कर्मियों पर लगाए गए कुकर्म के आरोपों की SIT ने गहन जांच की है। जांच में ऐसा कोई भी साक्ष्य सामने नहीं आया, जिससे इन आरोपों की पुष्टि होती हो।

एसपी ने कहा कि युवक द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे और निराधार हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि युवक द्वारा कैंसर से पीड़ित होने का जो दावा किया गया था, उसकी भी जांच करवाई गई, जिसमें वह दावा भी सही नहीं पाया गया।

एसपी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की है। उन्होंने कहा कि युवक के साथ थाने में पुलिस कर्मचारियों ने मार पिटाई जरूर की है जिसको लेकर उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ FIR भी दर्ज की है और उनको सस्पेंड भी कर दिया था।    

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static