कैबिनेट की बैठक का अहम फैसला, अंबाला नगर निगम भंग

punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2018 - 02:25 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक की गई। जहां कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला नगर निगम को भंग करने के एजेंडे को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है लेकिन इसकी नोटिफिकेशन जारी होने तक यह वर्किंग कंडीशन में हीरहेगा। अंबाला शहर और सदर में अब पहले की तरह अलग-अलग नगर परिषद होंगे।

गौरतलब है कि अम्बाला कैंट के विधायक स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज लगातार नगर निगम को तोड़कर वापस नगर परिषद बनाने की पैरवी करते रहे हैं। विज के प्रयासों से ही यह प्रस्ताव सिरे चढ़ गया है। आगामी कैबिनेट मीटिंग में इस प्रस्ताव पर मोहर लगने के बाद अब अम्बाला कैंट के लोगों को अब किसी काम के लिए अम्बाला शहर का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static