सीएम सैनी पर फिर भड़के अनिल विज, आशीष तायल के साथ वाली तस्वीर पोस्ट कर दागे तीखे सवाल
punjabkesari.in Monday, Feb 03, 2025 - 11:41 AM (IST)
अंबाला (अमन कपूर) : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज इन दिनों अफसरशाही और मुख्यमंत्री सहित भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं। इस सब से हरियाणा की सियासत में भूचाल सा मचा है कि आखिर माजरा क्या है। अनिल विज आखिर किस बात पर खफा है। इसी बीच अनिल विज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष तायल की तस्वीरों वाली एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें विज ने सीधे मुख्यमंत्री पर भी सवाल उठा दिए हैं।
आशीष तायल जो खुद को नायब सैनी का मित्र बताते हैं उनकी फ़ेसबुक पर नायब सैनी के साथ अनेकों चित्र मौजूद हैं। आशीष तायल के साथ विधानसभा चुनाव के दौरान जो कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं वही कार्यकर्ता चित्रा सरवारा भाजपा की विरोधी उम्मीदवार के साथ भी नजर आ रहे हैं।
— Anil Vij Minister Haryana, India (@anilvijminister) February 3, 2025
ये रिश्ता क्या कहलाता… pic.twitter.com/xCqEl1znw8
वीडियो में दिख रहा है कि आशीष तायल के साथ जिन लोगों की तस्वीरें है वे तस्वीरों में विज की प्रतिद्वंद्वी रही चित्रा सरवारा के साथ भी दिख रही हैं। अनिल विज ने पोस्ट शेयर कर लिखा है कि आशीष तायल जो खुद को नायब सैनी का मित्र बताते हैं उनकी फेसबुक पर नायब सैनी के साथ अनेकों चित्र मौजूद हैं। आशीष तायल के साथ विधानसभा चुनाव के दौरान जो कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं वहीं कार्यकर्ता चित्रा सरवारा भाजपा की विरोधी उम्मीदवार के साथ भी नजर आ रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है..? तायल आज भी नायब सैनी के परम मित्र बने हुए है तो फिर प्रश्न उठता है भाजपा उम्मीदवार की मुखालवत किसने करवाई?
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)