यौन शोषण मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर अनिल विज व  धनखड़ का फूंका पुतला

punjabkesari.in Friday, Jan 29, 2021 - 01:04 PM (IST)

गुहला-चीका: गुहला के पूर्व विधायक पर यौन शोषण का मामला दर्ज होने के बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं किए जाने से खफा सैंकड़ों महिलाओं तथा पुरुषों ने आज फिर शहीद ऊधम सिंह चौंक पर प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओ.पी. धनखड़ का पुतला फूंक सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

आज धरना 10वें दिन में प्रवेश कर गया लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी न होने को लेकर सैंकड़ों महिलाएं तथा पुरुषों ने पूर्व सैनिक परिवार को समर्थन देते हुए कहा कि यह सरकार की बेईमानी है जो दुष्कर्म मामले में आरोपी पूर्व भाजपा विधायक को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। लोगों ने रोष प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तारी को रोकने में आज सीधे तौर पर गृहमंत्री अनिल विज का हाथ बताया। पीड़ित महिला ने कहा कि जब तक पूर्व विधायक को गिरफ्तारी नहीं किया जाता तक तक उनका धरना जारी रहेगा। 

महिला ने बताया कि पूर्व विधायक को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है जिस कारण पुलिस उसे गिरफ्तार करने की बजाय शरण दे रही है। वहीं महिला की बेटी ने कहा कि पूर्व विधायक ताकतवर आदमी है, इसलिए दोषी होने के बावजूद पुलिस उस पर हाथ डालने की हिम्मत नहीं कर रही। महिला के पति ने कहा कि जब तक पुलिस पूर्व विधायक को गिरफ्तार नहीं करती तब तक उनका धरना इसी प्रकार से जारी रहेगा।

क्या कहना है पूर्व विधायक का
इस संबंध में पूर्व भाजपा विधायक का कहना है कि उसने महिला को अपने घर में आश्रय दिया था लेकिन अब वह उसके ऊपर झूठे आरोप लगा बीना वजह से छवि खराब कर रही है। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ राजनीतिक लोग इस परिवार को बहकाकर मेरी राजनीति खराब करना चाहते हैं, जबकि सच्चाई क्या है यह सब जानते हैं। मैं इस मामले में कहीं भी दोषी नहीं हूं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static