अनिल विज बोले-  मैंने कभी नहीं कहा मुझे CM बनाओ, हाईकमान जो फैसला करती हैं, वही सही होता है

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2024 - 07:43 PM (IST)

चंडीगढ़ः हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाए। इसकी वजह से वह कभी नाराज भी नहीं हुए।   विज ने कहा कि हाईकमान जो फैसला करती हैं, वही सही होता है।  अनिल विज ने कहा, 'मैंने कभी इच्छाएं नहीं पाली। अगर मेरे अंदर इच्छा होती तो मैं सबसे पहले जाकर कहता कि मुझे CM बनाया जाए। क्योंकि मैं 6 बार का विधायक रहा हूं, सबसे सीनियर हूं। जिस संगठन से आया हूं, उसमें बगावत करनी नहीं सिखाई जाती। मैंने कभी किसी भी मंच पर कुछ भी बनने के लिए नहीं कहा।'

CM बनाने और हटाने के बारे में कुछ नहीं पता था
विज ने कहा कि साल 2014 में भी जब मनोहर लाल को मुख्यमंत्री बनाया गया, तब भी उन्हें मालूम नहीं था कि CM कौन होगा। हां, इतना मालूम था कि आज मुख्यमंत्री बनाया जाना है। जो बताया, सभी ने मान लिया। दोबारा मनोहर लाल को CM बनाने और हटाने के बारे में भी उन्हें कुछ नहीं पता था।

 CM मनोहर लाल खट्‌टर के साथ काम करना अच्छा रहा
 विज ने कहा कि अगर हम मिलकर लड़ते तो किसी भी हालत में हमारी सरकार नहीं बन सकती थी। साढ़े 9 साल पूर्व CM मनोहर लाल खट्‌टर के साथ काम करना अच्छा रहा। हरियाणा में 5 साल बाद यानी 2019 में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार न आने पर अनिल विज ने कहा कि इसका जवाब तो मुखिया (मुख्यमंत्री) ही दे सकते हैं। JJP से गठबंधन पर कहा कि यह हाईकमान ने गठबंधन किया, किन शर्तों पर किया, यह उन्हें मालूम है। JJP से गठबंधन करना उस समय उचित था। पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने अच्छा काम किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static