अनिल विज का तंज, कहा- असली नकली कांग्रेस की देवियां अपने समय में क्यों नहीं करवा पाई काम

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2019 - 06:02 PM (IST)

अंबाला छावनी(अमन कपूर): अंबाला हॉट सीट पर चुनाव लड़ रहे निवर्तमान कैबिनेट मंत्री अनिल विज दूसरे पाटिर्यांे प्रत्याशियों पर अपने ही अंदाज में तंज कस रहे हैं। इस बार कांग्रेस से बागी होने के बाद आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही चित्रा सरवार और कांग्रेस उम्मीदवार वेणु अग्रवाल पर तंज कसा है। अनिल विज ने कहा वह असली नकली कांग्रेस की देवियों से पूछना चाहते हैं उन्होंने अपने समय में काम क्यों नहीं करवाए। 

हयिाणा में 21 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है। अंबाला सीट पर इस बार अनिल विज के सामने कांग्रेस ने वेणु गोपाला को मैदान में उतारा है, तो वहीं कांग्रेस से बागी हुई पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की बेटी चित्रा सरवारा आजाद उम्मीदवार के तौर पर विज को टक्कर दे रही है। 

PunjabKesari, haryana

हरियाणा विधानसभा चुनावो में अंबाला कैंट एक हॉट सिट है। क्योंकि 5 बार के विधायक व निवर्तमान कैबिनेट मंत्री अनिल विज इस बार भी भाजपा की टिकेट से मैदान में हैं और इस बार वे जीत की हैट्रिक लगाना चाहते हैं। अनिल विज चुनावी मैदान में पूरी मजबूती व रणनीति के साथ मैदान में अनिल विज अपने द्वारा करवाए गये विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। 

अनिल विज जब भी विधायक रहे, तब तब उनकी सरकार नहीं आई, लेकिन इस बार उनकी सरकार भी बनी और वे खट्टर कैबिनेट में मजबूत मंत्री भी रहे। अनिल विज अपने द्वारा करवाए गए 18 सो 25 करोड़ के कामो को लेकर वोट मांग रहे हैं और कांग्रेस प्रत्याशी वेणु अग्रवाल व कांग्रेस से बागी हुई पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की बेटी चित्रा सरवारा पर अपने अंदाज में तंज भी कस रहे हैं। अनिल विज ने कहा वे असली नकली कांग्रेस की देवियों से पूछना चाहते हैं उन्होंने अपने समय में काम क्यों नहीं करवाए। 

PunjabKesari, haryana

अंबाला कैंट से कांग्रेस की उम्मीदवार वेणु अग्रवाल मैदान में अनिल विज को टक्कर देने के लिए कड़ी कोशिश कर रही है। वेणु पहली बार चुनाव लड़ रही है तो वहींंअनिल विज 5 बार विधायक रह चुके हैं। दूसरी तरफ वेणु की मुश्किलें बागी उम्मीदवार चित्रा सरवारा भी बढ़ा रही है। वेणु अग्रवाल अपना सीधा मुकाबला अनिल विज से लेकर चल रही है। उनका कहना है विकास बिल्कुल शून्य है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static