पंचकूला सहित 3 नगर निगमों एवं 1 नगर परिषद के चुनाव की घोषणा, जानिए कब होगी वोटिंग
punjabkesari.in Thursday, Dec 03, 2020 - 12:54 PM (IST)

चंडीगढ़/पंचकूला(धरणी/उमंग): हरियाणा निर्वाचन कार्यालय द्वारा वीरवार यानी 3 दिसंबर को पंचकूला सहित तीन नगर निगमों एवं एक नगर परिषद के 27 दिस्म्बर को चुनाव की घोषणा कर दी गई है।राज्य चुनाव कमिश्नर डॉ दलीप सिंह ने कि 4 दिसम्बर को नोटिस जारी करेंगे उसके बाद 11 से 16 दिसम्बर तक नॉमिनेशन कर सकेंगे। 30 दिसंबर को मतगणना होगी।
गौर रहे कि इस बार चुनाव ई.वी.एम. से ही होंगे। लेकिन इस बार M2 मॉडल की इंप्रूव वर्जन की मशीनें होंगी। पहले मतदान केंद्र पर 1500 के करीब लोग वोट डाल सकते थे। जो कि ज्यादा गैदरिंग में हो इसके लिए अब 1000 ही डाल पाएंगे। जो कोरोना पीड़ित वोट डालने आएगा। उसकी भी व्यवस्था की गई है। उसके लिए कुछ अलग प्रोटोकॉल हैं। इतनी दूविधाओं के बाद भी हमारी कोशिश रहेगी कि कोई मतदाता वोट दिए बगैर ना रहे। किसी को कोई दिक्कत ना हो। मतदाता को एक दस्ताना दिया जाएगा, जो भी आएगा वह दस्ताना पहनकर वोट देगा। उसे पहनकर ही ई.वी.एम. का बटन दबा पाएगा। जिस कारण से संक्रमण फैलने की संभावना ही नहीं रहेगी।
प्रैस कांफ्रैंस की अहम बाते
- अम्बाला के 20 वार्डस में 5 वार्ड महिलाओं,2 bc और 3 वार्ड sc और 2 वार्ड sc महिला के लिए आरक्षित होंगी
- पंचकूला के 20 वार्डो में 2 वार्ड sc, 2 वार्ड sc महिला,2 वार्ड bc और 5 वार्ड महिलाओं के लिए ।
- सोनीपत 20 वार्डस में से 2 वार्ड sc, एक वार्ड sc महिला,2 वार्ड bc और 5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।
- रेवाड़ी के लिए 31 वार्ड में से 3 sc ,2 sc महिला,2 bc और 8 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।
- उम्मीदवारों को अपना खर्च ब्यौरा एक महीने के अंदर आयोग में देना होगा ,नही तो करवाई होगा।
- नोटा का प्रावधान होगा यदि नोटा जीतता है तो नए चुनाव होंगे । और उस समय जो उम्मीदवार चुनाव लड़े वे दोबारा चुनाव नही लड़ पाएंगे
- उम्मीदवारों के चुनाव खर्च की सीमा 10 फीसदी बढ़ाई
- अचार संहिता आज से लागू।
- आचार संहिता का दायरा निगमो और जहाँ चुनाव है वहां की कमेटियों का रहेगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

हे भगवान! सौतेले बेटे से पत्नी के थे अवैध संबंध, गिरफ्तारी के बाद पिता- पुत्र ने दिया बयान

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

उत्तराखंड पहुंचे BJP के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सतीश, पदाधिकारियों सहित संगठनात्मक गतिविधियों पर की चर्चा

Rohtas News: खेत में टूटकर गिरा हुआ था बिजली का तार, करंट की चपेट में आने से दंपति की मौत