दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी: नवविवाहिता ने मायके में लगाया फांसी का फंदा

punjabkesari.in Friday, Aug 27, 2021 - 11:54 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद में दहेज प्रताडऩा से तंग एक नवविवाहिता ने मायके में फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी है। वहीं पीड़िता ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसके आधार पुलिस ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मामला तकरीबन डेढ़ महीना पुराना है, लेकिन पुलिस ने अब यह मामला अब दर्ज किया है। मृतका ने अपने सुसाइड नोट में उसकी आत्महत्या का जिम्मेदार ससुराल पक्ष के लोगों ठहराया था।

जानकारी के मुताबिक, मृतका नवविवाहिता नैना की शादी 4 महीने पहले बल्लभगढ़ की संजय कॉलोनी में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। नैना का परिवार भी संजय कॉलोनी में रहता है और उसके ससुराली भी संजय कॉलोनी में रहते हैं। बताया जाता है कि एक प्लॉट और 50000 रुपये की मांग को लेकर उसके ससुराल में उसे कई बार पीटा गया। 

नैना की बहन प्रीति की माने तो करीब डेढ़ महीने पहले बुरी तरह बेरहमी से उसकी बहन नैना को पीटकर उसके ससुराल या उनके घर छोड़ कर चले गए। घर पहुंचकर नैना ने फांसी से लटक कर अपनी जान दे दी और जान देने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने उसके साथ हुई ज्यादतियों के बारे में बताया और आत्महत्या करने का कारण भी बताए। 

प्रीति ने बताया कि उसकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की तो परिवार के लोगों ने देखा कि उसके शरीर पर चोट के काफी निशान थे, जो ससुरालियों द्वारा मारपीट करने से आए थे। उसने बताया कि पुलिस ने डेढ़ महीने बाद ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब वे चाहते हैं कि उन सभी लोगों को पुलिस गिरफ्तार करे और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static