हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, सप्लाई करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Mar 25, 2022 - 03:09 PM (IST)

गुरुग्राम (मोहित): गुरुग्राम पुलिस ने हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। उत्तर प्रदेश में चलाई जा रही हथियार बनाने की फैक्ट्री से हथियारों को सप्लाई किया जा रहा था। आरोपी इन अवैध हथियारों को दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में सप्लाई करते थे.बहरहाल गुरुग्राम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

दरअसल बीती 19 तारीख को गुरुग्राम पुलिस ने गब्बर नामक आरोपी को दो दर्जन से ज्यादा अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। गुरुग्राम पुलिस ने गब्बर की निशानदेही पर मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया था। जीतू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उत्तर प्रदेश के शाहबाद से वह यह हथियार बनाकर सप्लाई करता है। वही जब पुलिस की क्राइम टीम उत्तर प्रदेश पहुंची तो वहां हथियार बनाने के तमाम उपकरण मौजूद थे। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस दौरान गुरुग्राम पुलिस ने इस गिरोह के अन्य साथी सुनील को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह की मानें तो मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ जीतू पर लूट, डकैती समेत एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं और इन्हीं मुकदमे में वह हवालात की सजा काट रहा था और तकरीबन 6 महीने पहले जेल के अंदर ही उसने एक अन्य कैदी से हथियार बनाने की प्रेरणा ली और बाहर आकर हथियार बनाकर बेच कर इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहा था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static