पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लिफ्ट देकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को किया काबू

punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2020 - 03:44 PM (IST)

रेवाड़ी (महेंद्र भारती): हरियाणा की रेवाड़ी पुलिस को आज बड़ी सफलता हासिल लगी है। पुलिस ने लिफ्ट देकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर एक दंपत्ति सहित 4 लोगों की हत्या करने तथा एक को घायल करने का आरोप है। 

इन्होंने सभी हत्याएं गुरुग्राम व रेवाड़ी जिले में की हैं। इन वारदातों को चार अपराधी मिलकर अंजाम देते थे। आरोपी पीछे से जकड़कर लॉक लगा देते थे, फिर चाकू से गला रेतकर करते हत्या करते थे। रेवाड़ी में इन्होंने एक युवक को लूटने के बाद उसकी पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक ये दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। यह बेरोजगारी के चलते लूट की घटना को अंजाम देते थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static