3 सिंतबर को भिवानी में ''AAP'' के सर्कल पदाधिकारी लेंगे शपथ, केजरीवाल व भगवंतमान करेंगे शिरकत

punjabkesari.in Thursday, Aug 31, 2023 - 01:54 PM (IST)

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 3 सितंबर को हरियाणा दौरे पर आएंगे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल नवनियुक्त हरियाणा आप पदाधिकारियों के लिए भिवानी में आयोजित शपथ समारोह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित हरियाणा के आम आदमी पार्टी के कई नेता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

इस कार्यक्रम सर्कल लेवल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। ये जानकारी चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में आप नेता अशोक तंवर और निर्मल सिंह ने संयुक्त रूप से दी।

इसके साथ ही उन्होंने प्रेस वार्ता में तंवर ने बाताया की बीते कल ही हमने 1400 से ज्यादा पदाधिकारियों को नियुक्त किया है। वहीं उन्होंने बताया कि हरियाणा में लगभग 4000 हजार नियुक्तियां की जा चुकी हैं। इस दौरान आप नेता तंवर ने बताया कि हम यानी आम आदमी पार्टी तेजी से एक मजबूत संगठन का निर्माण कर रहे हैं। आम आदमी हरियाणा का सबसे बड़ा संगठन तैयार करेगा।

वहीं उन्होंने कहा कि जमींन से जुड़े लोगों पार्टी की जिम्मेदारियां दी जा रहीं हैं। इसमें किसी की सिफारिस या अन्य किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं है। मेहनती और ईमानदार कार्यकर्ताओं की पार्टी आम आदमी पार्टी है। इस दौरान तंवर शपथ ग्रहण समारोह से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि कार्यक्रम खुले में हैं। मंडी में होगा अन्य लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static