हरियाणा कैबिनेट विस्तार; असीम गोयल को बनाया राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर मनाई खुशियां

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2024 - 07:06 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर): हरियाणा के नए सीएम नायब सैनी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। राजभवन में गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय ने एक कैबिनेट और 7 राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अंबाला शहर से भाजपा विधायक असीम गोयल को राज्यमंत्री बनाया गया है। असीम गोयल के शपथ लेने के बाद उनके घर के बाहर जश्न का माहौल है। असीम के कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर व झूमते हुए इस खुशी को मनाया।

PunjabKesari

असीम गोयल भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता है। असीम संगठन में मजबूत पकड़ रखते हैं। पार्टी ने असीम गोयल को अंबाला शहर विधानसभा सीट से मोदी लहर के दौरान 2014 में टिकट देकर चुनाव लड़वाया था। असीम गोयल ने इस चुनाव में जीत हासिल की और सामने कांग्रेस से बागी हुए हरियाणा जन चेतना पार्टी सुप्रीमो विनोद शर्मा को करारी मात दी।

इसके बाद 2019 में भाजपा ने दोबारा असीम गोयल को मौका दिया इस बार उनके सामने कांग्रेस से बागी हुए निर्मल सिंह आजाद उम्मीदवार के तौर पर सामने थे। जिन्हें असीम ने नजदीकी मुकाबले में मात दे दी। 44 साल के असीम गोयल नायब सैनी के बेहद करीबी है और जेपी नड्डा से भी उनकी नजदीकी मानी जाती है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static