पूर्व विधायक के भाई से मिलने पहुंचने अशोक अरोड़ा, प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

punjabkesari.in Sunday, May 28, 2017 - 12:02 PM (IST)

यमुनानगर(सुमित ओबेराय):आई.एन.एल.डी. से पूर्व विधायक रहे दिलबाग सिंह के सगे बड़े भाई और उनके पार्टनर पर उन्हीं के दफ्तर में जानलेवा हमला हुआ था। घटना के बाद से ही राजनीति से जुड़े लोगों का अस्पताल में आना जारी है। आज पूर्व विधायक के भाई का हॉल जानने आई.एन.एल.डी. के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा अस्पताल पहुंचे। 
PunjabKesariअशोक अरोड़ा ने पूर्व विधायक के भाई पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आज प्रदेश में गुंडों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि लगातार ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं है। ऐसी घटनाअों से लगता है कि प्रदेश में जंगलराज हो। ये घटना केवल पूर्व विधायक से जुड़ी नहीं है बल्कि पूरे प्रदेश के लोगों की सुरक्षा का मामला है। ये सरकार की नाकामी है क्योंकि लोगों को सुरक्षा देना उन्हीं की जिम्मेवारी है। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों तुरंत गिरफ्तार कर लेना चाहिए। अगर ये लोग जल्दी नहीं पकड़े जाते तो हम सरकार को मजबूर कर देंगे कि ऐसे लोगों के साथ सख्ती से पेश आए और उन्हें जल्द से जल्द पकड़े।
PunjabKesari
वहीं अरोड़ा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बड़े दुःख के साथ कहना पड़ता है कि प्रदेश में पुलिस का डर खत्म हो गया है क्योंकि यदि कानून का डर होता तो ऐसी घटना न होती। सरकार केवल तबादलों में लगी हुई है पिछले ढाई साल में अब तक 4 डी.जी.पी. बदलना इस बात का सबूत है कि सरकार को अपने अधिकारियों पर विश्वास नहीं है। सरकार को तबादलों को छोड़कर सख्ती से लोगों के जान माल की सुरक्षा करनी चाहिए।
PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि आई.एन.एल.डी. के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के बड़े भाई राजेन्द्र सिंह उर्फ राजा के प्लाईबोर्ड फैक्ट्री के ऑफिस में 4 बदमाशों ने सरेआम घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में राजा और उनके दोस्त संजीव गुप्ता बुरी तरह से घायल हो गए थे। जिन्हें एक निजी अस्पताल के आई.सी.यू. में भर्ती करवाया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static