चंडीगढ़ बॉर्डर पर रोकी कांग्रेस की साइकिल यात्रा, तंवर को लिया हिरासत में

punjabkesari.in Monday, Mar 05, 2018 - 01:45 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा विधानसभा का घेराव करने के लिए कालका से निकले कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर की रैली को चंडीगढ़ बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया गया है। जहां अशोक तंवर को हिरासत में लिया गया है। बॉर्डर पर पहले ही सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पंचकूला पुलिस ने भी व्यापक इंतजाम कर रखे हैं, जगह-जगह बेरिकेट्स लगाए गए हैं अौर भीड़ आगे न जा सके इसलिए वाटरकेंन का भी प्रबंध कर रखा है। 
PunjabKesari
इससे पहले तंवर ने कालका में ऐतिहासिक व आध्यात्मिक पुरातन मां काली के मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। तंवर ने परिवर्तन लाओ-हरियाणा बचाओ नाम से साइकिल यात्रा के जरिए सरकार से साढ़े तीन साल का हिसाब किताब मांग रहे हैं। तंवर अपनी पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र भी तैयार करने में जुटे हैं। साइकिल यात्रा में करीब दो हजार साइकिलें हैं।
PunjabKesari
साइकिल यात्रा 6 मार्च को सुबह नारायणगढ़, 7 को मुलाना, 8 को जगाधरी, 9 को कुरुक्षेत्र, 10 को अम्बाला और 11 को पिहोवा पहुंचेगी। पिहोवा में बड़ी जनसभा के साथ पहले चरण की यात्रा सम्पन्न होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static