CM खट्टर पर तंवर का तंज, कहा- गर्मियों की छुट्टियां काटने विदेश हो आते हैं मुख्यमंत्री

punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2017 - 02:35 PM (IST)

सिरसा(सतनाम सिंह):कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सिरसा में अपने निवास पर मीडिया से रू-ब-रू होते हुए तंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री विदेशी दौरों पर प्रदेश में निवेश लाने के लिए नहीं बल्कि गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं। ये लोग सैर सपाटे और ठाठ लेने के लिए जाते हैं। भाजपा राज में सी.एम. सिटी करनाल के लोगों का हाल बेहाल है न तो सांसद सुनता है और न ही वहां के विधायक, मनोहर लाल उनकी सुनते हैं। 
PunjabKesari
तंवर ने कहा कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था का दिवालिया निकला पड़ा है, न तो महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही बच्चियां। आज व्यापारी परेशान हैं। सरकार के खिलाफ बोलने वाले की आवाज दबाने के लिए सरकार सी.बी.आई का दुरुपयोग करती है।लेकिन कांग्रेस ऐसी बातों से झुकने वाली नहीं है। सरकार की इस दमनकारी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस इसी महीने से प्रदेशभर में धरने प्रदर्शन करने जा रही है। वहीं तंवर ने ढींगरा आयोग की रिपोर्ट लीक होने के मामले पर कहा कि ये रिपोर्ट कैसे लीक हुई इसकी जांच होनी चाहिए। 

अशोक तंवर ने कहा की 19 जून को कांग्रेस के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस प्रदेश भर में सद्धभावना के रूप में मनाया जाएगा। पूरे माह प्रदेशभर के अलग-अलग शहर में कांग्रेस नेता और कार्यकर्त्ता 47 हजार पौधे लगाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static