Asian Lacrosse Championship : डबल गोल्ड जीत देश का नाम रोशन कर लौटे खिलाड़ी, सीएम ने किया अभिनंदन

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 05:17 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : सऊदी अरब में आयोजित एशियन लैक्रोस चैंपियनशिप में ऐतिहासिक दोहरा स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला और पुरुष टीम के जींद जिले के खिलाड़ियों का आज भव्य अभिनंदन किया गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिले में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए मैं सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आपने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल हरियाणा, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों को फूलमालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। 

सीएम सैनी ने कहा कि इन धाकड़ खिलाड़ियों ने साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा गया कि उनकी इस सफलता से जिले के अन्य युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ये खिलाड़ी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static