PM ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को किया रवाना, जींद से सोनीपत के बीच चली...भारत ऐसा करने वाला दुनिया का 5वां देश बना

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 01:46 PM (IST)

जींद (अमनदीप पिलानिया) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद पहुंच चुके है। आज यहां से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर एक नया इतिहास रच दिया है। हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करने के बाद प्रधानमंत्री जींद के रैली स्थल पर पहुंच गए हैं।

PunjabKesari

"14000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाएं हरियाणा को मिली"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज 14000 करोड़ रुपए से अधिक के अन्य परियोजनाएं भी हरियाणा को मिले हैं। इसमें रेलवे, हाईवे के अनेक परियोजना है, हमारी विरासत से जुड़े परियोजना है, और दो नए मेडिकल कॉलेज भी हरियाणा की सेवा के लिए समर्पित है...इससे हरियाणा की स्वास्थ्य सेवा और सशक्त होगी। इन सभी परियोजना के लिए मैं हरियाणा के सभी भाई-बहनों को बधाई देता हूं।'
PunjabKesari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं आज जींद वालों से कुछ मांगने आया हूं, क्या इस सफाई और स्वच्छता के लिए मोदी का आना जरूरी है? अगर जींद और हरियाणा के लोग तय कर लें कि अब हम गंदगी नहीं करेंगे। तो जींद और हरियाणा कभी गंदा होगा क्या... मोदी के आने की जरूरत नहीं है केवल आप तय कर लीजिए कि स्वच्छता को हमारा स्वभाव बनाएंगे। स्वच्छता को हमारा संस्कार बनाएंगे। हम स्वच्छता को इसी तरह अपनी हर दिन की जिंदगी का हिस्सा बनाएंगे।

PunjabKesari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा," अगर हम रेलवे के इतिहास पर नजर डालें तो पाते हैं कि 19वीं सदी के रेलवे की पहचान स्टीम इंजन से थी। 20वीं सदी की पहचान डीजल और बिजली से चलने वाली रेल बनी और अब 21 वीं सदी की रेल हाइड्रोजन से चलने वाली है। आज भारतीय रेल ने भी 21वीं तकनीकी में एक बड़ा स्टेप लिया है आज जींद से सोनीपत के बीच हाइड्रोजन ट्रेन चली है अभी ये सफल 90 किमी का है लेकिन भविष्य इसका विस्तार होने की बहुत सी संभावनाएं हैं।



PunjabKesari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकलव्य स्टेडियम में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया।

यह दिन पूरे हरियाणा के लिए ऐतिहासिक बन गया: सीेएम सैनी 
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा की करीब पौने तीन करोड़ जनता की ओर से आपका हृदय की गहराइयों से स्वागत करता हूं। आज का यह अवसर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत के अमृत संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सामूहिक चेतना का प्रतीक है। आज सिर्फ परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नहीं हो रहा, बल्कि यह दिन पूरे हरियाणा के लिए ऐतिहासिक बन गया है। ग्रीन एनर्जी के संकल्प का परिणाम है कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का गौरव हरियाणा और हमारे जींद को मिला है।

आप 140 करोड़ भारतीयों के संकल्प के सारथी हैं। आपने केवल योजनाएं नहीं बनाईं, बल्कि देश की दशा और दिशा दोनों बदली हैं। आज भारत संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। पहले भारत दुनिया से तकनीक मांगता था, लेकिन अब दुनिया भारत की तकनीक और नवाचार की ओर देख रही है। वैश्विक निवेशक भारत में अवसर तलाश रहे हैं। आज पूरी दुनिया कह रही है कि यह नया भारत है, यह मोदी की गारंटी वाला भारत है।


 देश को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन; भारत बना दुनिया का 5वां देश

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद वे रैली स्थल पर पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है और प्रशासन की ओर से भी व्यापक तैयारियां की गई हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari


PunjabKesari

25 रुपये में हाइटेक सफर

यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच संचालित होगी और एक बार में लगभग 2600 यात्रियों को ले जाने की क्षमता रखती है। आम यात्रियों के लिए इसका किराया करीब 25 रुपये रखा गया है, जिससे लोगों को किफायती और पर्यावरण अनुकूल यात्रा का विकल्प मिलेगा। हाइड्रोजन ईंधन से संचालित यह ट्रेन प्रदूषण मुक्त परिवहन व्यवस्था की दिशा में भारत का बड़ा कदम मानी जा रही है। ट्रेन में आधुनिक सुविधाओं से लैस 10 कोच लगाए गए हैं, जबकि इसकी तकनीक डीजल ट्रेनों की तुलना में अधिक स्वच्छ और पर्यावरण हितैषी है। इस ऐतिहासिक शुरुआत के साथ ही भारत विश्व के उन चुनिंदा देशों की लीग में शामिल हो जाएगा जिनके पास यह अत्याधुनिक तकनीक है। 

PunjabKesari

जर्मनी, चीन के बाद अब भारत का डंका

भारत दुनिया का पांचवां ऐसा देश बनने जा रहा है, जिसने अपनी पटरियों पर हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन उतार दी है। इससे पहले जर्मनी, चीन, जापान और अमेरिका जैसे गिने-चुने देशों ने ही इस तकनीक का सफल इस्तेमाल किया है। यह पूरी तरह से 'मेक इन इंडिया' के तहत स्वदेशी तकनीक से तैयार की गई ट्रेन है।  

PunjabKesari

रूट और टाइमिंग

जींद से सोनीपत का सफरयह देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर लंबे रूट पर चलाई जाएगी। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच कुल 12 स्टेशनों (जैसे गोहाना, बुताना, मोहाना आदि) पर रुकेगी।  यह ट्रेन 89 किलोमीटर का सफर करीब 2 घंटे में तय करेगी।  सामान्य ट्रैक पर इसकी अधिकतम परिचालन गति 75 किमी/घंटा होगी, हालांकि इसे 110 किमी/घंटा की टॉप स्पीड के लिए डिजाइन किया गया है। 

PunjabKesari 


रैली को लेकर उत्साहित दिखे सांसद संजय भाटिया

रैली स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे राज्यसभा सांसद एवं कार्यक्रम प्रभारी संजय भाटिया कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर खुशी से झूमते नजर आए। उन्होंने कहा कि आज की रैली ऐतिहासिक और पूरी तरह सफल होगी। रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पिछले कई दिनों से लगातार मेहनत की है, जिसका परिणाम आज देखने को मिलेगा।

PunjabKesari

संजय भाटिया ने कहा कि रैली को कामयाब बनाने के लिए सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं और हर कार्यकर्ता ने पूरी निष्ठा के साथ अपना दायित्व निभाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे और यह आयोजन हरियाणा के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static