बड़े पप्पू के सामने नंबर बनाने के लिए छोटे पप्पू ने फाड़ी प्रतियां : गोयल

punjabkesari.in Friday, Mar 04, 2022 - 07:58 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी) : विधानसभा सेशन के तीसरे दिन कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व विधानसभा स्पीकर रघुबीर कादियान द्वारा धर्मांतरण पर आए बिल की प्रतियां फाड़ने पर उन्हें सदन से निष्कासित मामले में कांग्रेस पार्टी द्वारा दो- तीन बार वाकआउट किया गया। इस पूरे प्रकरण पर अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल ने इसे कांग्रेस का एक सोचा समझा दुर्भाग्यपूर्ण कदम बताया है। गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा धर्म की राजनीति करती है। मुद्दों की राजनीति कांग्रेस को नहीं आती। 1947 में धर्म के नाम प्रदेश के दो टुकड़े करवा दिए। 1984 में सिख भाइयों का कत्लेआम करवा दिया। धर्म के तवे पर राजनीति की रोटी सेकती आई कांग्रेस के पास बोलने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं है। यह बिल किसी एक धर्म के लिए नहीं बल्कि सभी हिंदू- सिख- ईसाई और मुस्लिम भाइयों सभी के लिए था। सभी को धर्मांतरण से बचाने के लिए सरकार यह बिल लेकर आई थी। ताकि किसी को प्रलोभन देकर, जबरदस्ती या धमकी देकर कोई ताकतवर व्यक्ति धर्मांतरण के लिए मजबूर ना कर सके। अगर कोई ऐसा करें तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही हो सके। इस बिल के प्रति फाड़ने से कांग्रेस पार्टी केवल एक धर्म विशेष के लोगों को खुश करना चाहती थी। देश में चल रहे चुनावों में अपनी छवि को निखारने के लिए कांग्रेस पार्टी ने यह काम किया है। भगवान इन्हें सद्बुद्धि दे।

बड़े पप्पू के सामने नंबर बनाने के लिए छोटे पप्पू ने फाड़ी प्रतियां : गोयल

गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की थूको और भाग जाओ की नीति सदा से रही है। यूपीए सरकार में जब देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे, तब राहुल गांधी ने सदन में बिल की प्रतियां फाड़कर गांधी परिवार की ताकत को प्रदर्शित किया था कि भले ही गांधी परिवार का कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री नहीं, लेकिन पावर सेंटर गांधी परिवार है। 10 जनपद से सरकार चल रही है। गोयल ने कहा कि बड़े पप्पू का चलाया गया ट्रेंड अब छोटे पप्पू आगे बढ़ा रहे हैं। बड़े पप्पू के सामने नंबर बनाने के लिए दोहरा रहे हैं। यह कांग्रेस का सदन में अमर्यादित आचरण था। किसी भी तरह से शोभनीय नहीं था। छह बार के जीते वरिष्ठ विधायक जो विधानसभा के प्रमुख रहे, अपने आकाओं की चाटुकारिता में इतने आगे निकल गए कि अच्छे और बुरे की परख भी भूल गए। कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी देश में कांग्रेस को डुबाने में लगे हैं और यह लोग हरियाणा में कांग्रेस की लुटिया डुबोने में कसर नहीं छोड़ रहे। इसके लिए मैं इन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

गोयल ने कहा कि यह प्रदेश के मुख्यमंत्री का वित्त मंत्री के रूप में तीसरा बजट पेश किया जाएगा। जिस प्रकार से मुख भोजन खाता है और ताकत पूरे शरीर में पहुंचती है, इसी प्रकार से कोई ऐसा वर्ग सरकार के लाभ से अछूता ना रहे सरकार की ठंडी छांव हर वर्ग तक पहुंचे उसी भाव से सर्व हितकारी बजट बनाया गया है। निरंतर 2 साल से ऐसे ही बजट का परिणाम देखा। तीसरे साल भी जन हितकारी बजट हरियाणा का पेश होने जा रहा है।

एक-एक हरियाणवी को यूक्रेन से वापस लाना सरकार की प्राथमिकता : गोयल

यूक्रेन मामले पर बोलते हुए विधायक असीम गोयल ने कहा कि हरियाणा लगभग 1700 बच्चों में से करीब 700 को वापस लाया जा चुका है। विपक्ष के पास छींटाकशी के अलावा कोई काम नहीं है। लेकिन संबंधित बच्चों और उनके अभिभावकों से पूछो कि केंद्र- राज्य सरकार कितनी संजीदगी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री खुद इस मामले की मॉनीटरिंग करके संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं।लगातार दूतावासों, विदेश मंत्रालय और पीएमओ से संपर्क साधा हुआ है। एक-एक हरियाणवी को वापस लाना सरकार की प्राथमिकता है।

अंबाला में आईएमटी लाना उनकी प्राथमिकता : गोयल

अंबाला शहर के विधायक ने कहा कि बाकी बचे कार्यकाल में अंबाला में आईएमटी लाना उनकी प्राथमिकता है। आईएमटी आने से रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे और रोजगार से खुशहाली और समृद्धि आएगी। अंबाला शहर का विकास होगा। साथ ही गोयल ने बीबीएमबी मामले में बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अपना स्टैंड स्पष्ट कर दिया है कि वह केंद्र से बात करेंगे। हरियाणा के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव कतई नहीं पड़ने देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static