ATM कार्ड बदल निकाले 80,000 रुपए

punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2017 - 04:14 PM (IST)

जींद:झांज गेट स्थित ए.टी.एम. कैबिन में राशि निकलवाने गए व्यक्ति का ए.टी.एम. कार्ड बदलकर उसके खाते से 80,000 रुपए की राशि निकलवा ली। शहर थाना पुलिस ने उपभोक्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बख्शी मोहल्ला निवासी रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिवस जरूरत पडऩे पर वह झांज गेट स्थित ए.टी.एम. कैबिन में राशि निकलवाने गया हुआ था। 

कार्ड मशीन में डालने के बाद भी राशि नहीं निकली। कैबिन में मौजूद एक युवक ने सहायता के नाम पर उसका ए.टी.एम. कार्ड ले लिया। बावजूद इसके राशि फिर भी नहीं निकली। जिस पर वह वापस लौट आया। कुछ समय के बाद उसके फोन पर 80,000 रुपए की राशि निकाले जाने तथा ट्रांसफर किए जाने का संदेश मिला। जिसकी शिकायत उसने बैंक प्रबंधन से की और खाता बंद करवाया। छानबीन के दौरान पता चला की उसका ए.टी.एम. कार्ड बदला हुआ है। 

रमेश ने आरोप लगाया कि उसी व्यक्ति ने उसका ए.टी.एम. कार्ड बदलकर राशि निकलवाई है जिसने सहायता के लिए ए.टी.एम. कार्ड लिया था। रमेश की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना के जांच अधिकारी रामस्वरूप ने बताया कि बैंक से ए.टी.एम. की सी.सी.टी.वी. फु टेज मांगी गई है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static