संस्कारों की कमी से महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, सख्ती बरते पुलिस : नम्रता गौड़

punjabkesari.in Wednesday, Jan 17, 2018 - 01:00 PM (IST)

करनाल (विकास महला):महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ ने महिलाओं के उत्पीड़न मामले में करनाल पुलिस को सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पत्रकारों से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि संस्कारों की कमी से समाज में महिलाओं के साथ अत्याचार, बलात्कार जैसी घटनाएं घटित हो रही हैं। बलात्कार की घटना किसी राजनीतिक कारण की वजह से नहीं हो रही बल्कि ये लोगों की गलत मानसिकता का परिणाम है।

महिला आयोग हरियाणा की सदस्या नम्रता गौड महिला उत्पीडन के मामले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जांच करने पहुंची थी। उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि एक महिला को कुछ लोग फोन पर गलत तरीके से तंग करते हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को 7 अक्टुबर को दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 8 नवम्बर को एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू की।

उन्होंने बताया कि जांच के बाद देखा गया कि पुलिस अपनी तरफ से सही कार्यवाही कर रही हैं। इसके बावजूद भी वो चाहती है कि महिला के साथ उत्पीड़ना जैसी कोई घठना ना हो और महिला संतुष्ठ होकर समाज की मुख्य धारा में जुडकर आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि लोगों में संस्कारों की कमी के कारण महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है। ऐसी घटनाओं के लिए सरकार को दोषी ठहराना सही नही होगा।
PunjabKesari
उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा सरकार देश व प्रदेश में संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए आए दिन कार्यक्रम आयोजित करती है। ताकि युवाओं को संस्कारी बनाया जा सकें। हरियाणा सरकार महिलाओं के सम्मान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। साथ ही हमें चाहिए कि हम अपनी नई पीढ़ी को ऐसे संस्कार दें कि वो महिलाओं का सम्मान करना सीखें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static