गोदाम पर कब्जा करने का प्रयास, महिला के गले में टायर डालकर लगाई आग

punjabkesari.in Saturday, Jan 11, 2020 - 03:56 PM (IST)

पानीपत(सचिन)- इंद्रा कॉलोनी में 4 आरोपियों ने एक महिला के गले में टायर डालकर आग लगा दी। महिला इसमें 25 प्रतिशत तक झुलस गई। परिजनों ने महिला को ‌सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है, जहां उसका ईलाज चल रहा है। महिला का आरोप है कि आरोपी उसके प्लास्टिक के गोदाम पर कब्जा करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने उसको जान से मारने का प्रयास किया, पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

28 वर्षीय हेमा देवी पत्नी ‌कृष्णलाल निवासी इंद्रा कॉलोनी ने बताया कि उसका कॉलोनी में कबाड़ी का काम है उसने इसके लिए गोदाम बनाया है। अमित कुमार उनके गोदाम पर कब्जा करना चाहता है। अमित को उनके 8 लाख रुपये देने हैं। गोदाम पर उनका हक है। ये कोर्ट में केस भी चला हुआ है। अमित कुमार उनसे जबरदस्ती गोदाम खाली कराना चाहता है। 24 दिसंबर को वो अपने गोदाम पर बैठी थी तभी वहां पर धर्मपाल, सीबा, कुलदीप, रिंकू व अमित कुमार आए। आते ही चारों ने उसको कागज पर हस्ताक्षर करने को कहा। उसने हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया। धर्मपाल, सीबा व कुलदीप ने कहा कि उन्होंने अमित से गोदाम को खरीद लिया है इसलिए इसे खाली कर दे।


उन्होंने गोदाम को खाली करने से इंकार कर दिया। उसने चारों को कहा कि गोदाम का केस कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट के आदेशों पर वो गोदाम को खाली कर देंगी। चारों ने उसके साथ मारपीट की और उसके गले में टायर डालकर आग लगा दी।आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पास में खड़े उसके ताऊ प्रेमपाल ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया और उसके पति को सूचना दी। हेमा देवी का कहना है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी । वहीं दूसरी और पुलिस ने मामले में नामजद पर केस दर्ज कर  उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static