गले लगाने का दबाव, देर रात गंदे व्हाट्सएप मैसेज...राई खेल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप सिद्ध

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 08:27 AM (IST)

सोनीपत : राई स्थित खेल विश्वविद्यालय में महिला अधिकारी से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में गठित कर आंतरिक जांच समिति ने सहायक प्रोफैसर डॉ. जयपाल को दोषी माना है। समिति ने अपनी गोपनीय रिपोर्ट डीन अकादमिक को सौंप दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने आरोपी प्रोफैसर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जवाब मिलने के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

महिला अधिकारी ने अप्रैल में कुलपति को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि पत्रकारिता विभाग के सहायक प्रोफैसर ने दिसम्बर 2025 दौरान कई बार व्हाट्सएप पर अशोभनीय संदेश भेजे और देर रात कॉल किए। वह दोस्ती करने और गले लगाने का दबाव भी बना रहा था। इससे परेशान होकर उसने अपना विभाग तक बदलवा लिया लेकिन जनवरी 2026 में भी संपर्क करने की कोशिश जारी रही। शिकायत के साथ व्हाट्सएप चैट को साक्ष्य के रूप में भी सौंपा गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static