पानीपत में डायल 112 की गाड़ी से ऑटो की जोरदार टक्कर, मौके पर मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 01:42 PM (IST)

पानीपत : हरियाणा के पानीपत में नूरवाला के पास गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में डायल 112 की पुलिस गाड़ी और ऑटो की टक्कर हो गई। वहीं ऑटो में सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

घायलों में ओम कुमार और रजत शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दोनों भैंसवाल क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करने के लिए ऑटो से जा रहे थे। जब उनका ऑटो नूरवाला के पास पहुंचा, तभी सामने से कथित तौर पर गलत दिशा में आ रही डायल 112 की गाड़ी ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों श्रमिक घायल हो गए।

इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद घायलों के परिजनों ने पुलिस वाहन चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static