ऑटो वाला लुटेरो, महिला साथी के साथ मिलकर सवारी को लूटा

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 05:46 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव में ऑटो चालकों द्वारा सवारियों को लूटने का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। इस बार सवारियों को अपने जाल में फंसाने के लिए ऑटाे ड्राइवरों ने अपने साथ महिलाओं को भी शामिल कर लिया है। ऐसा ही एक मामला भोंडसी थाना पुलिस ने दर्ज किया है जहां ऑटो ड्राइवर ने अपनी महिला साथी व एक अन्य के साथ मिलकर सवारी को लूट लिया और बीच रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित पुलिस को सूचना देकर अपने पैतृक गांव चला गया, लेकिन अब वापस गुड़गांव लौटकर उसने पुलिस को लिखित शिकायत देकर केस दर्ज कराया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से भिवाड़ी अलवर के रहने वाले आशीष ने बताया कि वह 10 अप्रैल को किसी कार्य से गुड़गांव के सेक्टर-66 में आया हुआ था। काम खत्म करने के बाद वह  वन 8 क्लब से रात करीब 2 बजे मालिबु टाउन सेक्टर-47 जाने के लिए M3M बिल्डिंग के बाहर खड़ा ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक ऑटो आया जिसमें ड्राइवर के अलावा एक महिला व एक पुरूष पहले से ही बैठे हुए थे। इस ऑटो में वह बैठ गया। जब यह ऑटो भोंडसी बीएसएफ कैंप के पास पहुंचा तो ड्राइवर ने अचानक ऑटो को सुनसान जगह पर घुमा लिया। सुनसान जगह पर उसे काबू करने के बाद आरेपियों ने उससे पर्स, एक सोने की अंगूठी व चैन, एक डायमंड अंगूठी, एक चांदी की अंगूठी, हाथ की घड़ी, सैमसंग का फोन छीन लिया और ऑटो से धक्का देकर भाग गए। उस वक्त वह राहगीर की मदद से पुलिस को सूचना देकर अपने घर भिवाड़ी चला गया। अब वापस लौटने पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6), 311 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static