कुश्ती की प्रतियोगिताओं में कई मेडल जीतने वाली महिला खिलाड़ी को किया गया सम्मानित

punjabkesari.in Friday, Jul 15, 2022 - 06:26 PM (IST)

जींद: जींद जिले के गांव निड़ानी की महिला खिलाड़ी प्रिया को आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया द्वारा सम्मानित किया गया। प्रिया ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेली गई कुश्ती की कई प्रतियोगिताओं में कई मेडल हासिल किए हैं। 

बता दें कि प्रिया के पिता जयभगवान कुश्ती के खिलाडी रहें हैं जो खेल के जरिए सेना में भर्ती हुए थे। सेना से रिटायरमेंट के बाद अब जींद पुलिस विभाग में एसपीओ के पद पर कार्यरत पुलिस लाइन में तैनात हैं। माता पुनम देवी घर संभालती हैं। उन्होंने बताया कि 2005 में जन्मी प्रिया की शुरु से ही कुश्ती में रुची रही है जिसने 2017 से कुश्ती खेलना शुरु किया।   

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने कहा कि खिलाड़ी प्रिया ने सभी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी मेहनत के बल पर पदक जीतकर अपने माता-पिता के साथ-साथ जींद व देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के कर्मचारियों व उनके बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए विभाग हर प्रकार की सहायता के लिए तैयार है। खेलों के सम्बंधी जो भी सहयोग खिलाडियों को चाहिए। वह सहयोग पुलिस विभाग करने को तैयार है। हम चाहते है कि हमारे पुलिस कर्मचारियों के बच्चे खेलों में राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर मैडल लेकर आए व अपने माता-पिता का नाम रोशन करें।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static