‘बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक  पर डाली दूसरी पोस्ट, लिखा गलती से मारे गए पंजा और अन्ना’

punjabkesari.in Monday, Mar 29, 2021 - 12:15 PM (IST)

अम्बाला शहर (कोचर): शहर कालका चौक पर हुई गैंगवार में 4 युवकों को गोलियों से भूनने के मामले में बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पर एक ओर पोस्ट अपलोड कर दी है। इसमें बंबीहा ग्रुप की ओर से लिखा गया है कि चंडीगढ़ नम्बर की जिस गाड़ी में फायरिंग के दौरान पंजा और राहुल नाम युवक मारे गए हैं, उसके लिए उन्हें खेद है। उनके निशाने पर तो जेल से जमानत पर आए हुए मनीष और मन्नी थे लेकिन इसमें बेकसुर मारे गए हैं। हमें माफ कर दिया जाए। साथ में चेतावनी दी कि जिनका काम करना था, उन्हें भी वह बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे। वहीं पुलिस इस पोस्ट को लेकर अभी जांच कर रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static