मुख्यमंत्री से हुई बैठक से उठी चर्चाओं को बत्रा ने सिरे से नकारा, कहा - कांग्रेस का कर्मठ कार्यकर्ता हूं और रहूंगा
punjabkesari.in Wednesday, Aug 23, 2023 - 09:26 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्रशेखऱ धरणी) : पंचकूला रेस्ट हाउस में प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ हुई पूर्व गृह राज्य मंत्री सुभाष बत्रा और पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा की बैठक के बाद लगातार राजनीतिक चर्चाएं गर्म थी। ऐसी आशंकाएं लगाई जा रही थी कि यह दोनों नेता कभी भी भाजपा में शामिल होने की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। लेकिन इस पर पूर्ण विराम लगाते हुए खुद बत्रा ने साफ कर दिया कि वह कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। मुख्यमंत्री के साथ बैठक एक अचानक इत्तेफकन मुलाकात थी। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पंचकूला में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था, अचानक वह भी वहां पहुंच गए। मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम को बीच में छोड़कर उनके पास पहुंचे थे। यह किसी प्रकार की राजनीतिक पुनर्नियोजित बैठक नहीं थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं बनता। उनका कोई विचार ऐसा नहीं है। इसलिए इसे राजनीतिक मामला नहीं बनना चाहिए।
कांग्रेस का कर्मठ कार्यकर्ता हूं और रहूंगा : बत्रा
बत्रा ने दावा किया कि 2024 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और भाजपा डबल डिजिट तक भी नहीं पहुंचेगी, क्योंकि जनता भाजपा को हराना चाहती है। भाजपा की जमीन खिसक चुकी है। आज जनता मौजूदा सरकार की नीतियों से त्रस्त है। आए दिन अपराध का ग्राफ़ बढ़ रहा है। प्रदेश में गरीब हितेषी के नाम पर योजनाएं चलाई जा रही है, वही आमजन की सबसे बड़ी दुश्मन बनी हैं। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर तुरंत प्रभाव से जनता के लिए बनी ऐसी परेशानियों को दूर करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं हाल ही में उस बैठक से उठी चर्चाओं पर पूरी तरह से न केवल विराम लगता हूं बल्कि सिरे से नकारता हूं। ऐसी कोई भी मंशा इस बैठक की नहीं थी। उन्होंने कहा कि 2024 में अगर पार्टी उन्हें अपना उम्मीदवार बनाएगी तो वह चुनाव अवश्य लड़ेंगे। वह पार्टी के प्रति पूरे समर्पित कार्यकर्ता है और पार्टी के हर आदेश की पालना करते रहेंगे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक आज, नई आबकारी पॉलिसी को मिल सकती है मंजूरी, CET की तारीख पर भी चर्चा संभव
