सावधान! ठगों के इस पैंतरे में मत फंसना, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली; आप भी रहें सतर्क

punjabkesari.in Sunday, Feb 23, 2025 - 05:17 PM (IST)

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में शातिर रोजाना करीब करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। शातिर ठग भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके खाते खाली कर अपनी जेब भर रहे हैं। साइबर ठग हरियाणा के लोगों से रोजाना करीब 2.30 करोड़ रुपये की ठगी कर रहे हैं। 


इन तरीके से ठगी ज्यादा

  • सीबीआई, ईडी या पुलिस का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट कर ठगी
  • सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित होने वाले फर्जी शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर।
  • विदेशों, खासतौर पर कंबोडिया, पाकिस्तान, श्रीलंका से आने वाली वाट्सअप वीडियो या ऑडियो कॉल करके न्यूड वीडियो बनाकर फंसाने की धमकी देकर ठगी।
  • टेलीग्राम व गूगल पर आने वाले फर्जी विज्ञापनों में फंसाकर ठगी।
  • साइबर अपराध की आशंका या अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर-1930 पर शिकायत करें।

    बताया जा रहा है कि जनवरी में 31 दिन के अंदर प्रदेश के विभिन्न जिलों में लोगों से 72.84 करोड़ की ठगी हुई है। ये वो आंकड़े हैं जो पुलिस तक पहुंचने के बाद एफआईआर रजिस्टर में पंजीकृत हैं, जबकि साइबर ठगी के कई मामलों में लोग शिकायत तक नहीं करते हैं। इधर, साइबर पुलिस भी अपराधियों के पीछे लगी है, पुलिस ने जनवरी में कुल 571 साइबर ठगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। यानी पुलिस रोजाना 18 आरोपी दबोच रही है।


3 साल में 5 गुणा केस व गिरफ्तारी में वृद्धि

  1. साल - केस - गिरफ्तारी
  2. 2022 - 2165 - 1078
  3. 2023 - 2747 - 1909
  4. 2024 - 5511 - 5156

    (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static