कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में सरकार पर गरजे हुड्डा, फिर दिखी पार्टी में गुटबाजी

punjabkesari.in Friday, Apr 14, 2023 - 08:16 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के बाद प्रदेश में कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा था। जिसका शुक्रवार से जयभारत सत्याग्रह और संविधान बचाओ रैली के माध्यम से सोनीपत के सेक्टर 23 में स्थित हुडा ग्राउंड में समाप्त कर दिया गया। सोनीपत के सेक्टर 23 के हुड्डा ग्राउंड में हुई कांग्रेस की जय भारत सत्याग्रह और संविधान बचाओ रैली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदय भान सिंह राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा व हरियाणा प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल व अन्य भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट के नेता रैली में मौजूद रहे।

PunjabKesari

संविधान विरोधी भाजपा 

कांग्रेस के सभी आला नेताओं में बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि हमें उनके संविधान को बचाए रखना है और भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करना है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी संविधान विरोधी पार्टी है और विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए उन्होंने राहुल गांधी को सदन की सदस्यता से बाहर का रास्ता दिखाया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा, वहीं इस रैली में कांग्रेस के बड़े नेता किरण चौधरी रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुमारी शैलजा के साथ-साथ कई बड़े चेहरे जो कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ग्रुप से तालुकात नहीं रखते वह इस रैली का हिस्सा नहीं बने।

कई कांग्रेसी नेताओं ने रैली से बनाई दूरी

रोहतक सोनीपत झज्जर और पानीपत को भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ कहा जाता है और आज इसी गढ़ में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में जिला स्तरीय जय भारत सत्याग्रह और संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जिसमें हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई इसके अलावा राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान सिंह व विधायक एकजुट नज़र आए लेकिन दूसरी तरफ रणदीप सिंह सुरजेवाला किरण चौधरी और कुमारी शैलजा के साथ-साथ कैप्टन अजय यादव ने इस रैली से दूरी बना ली जिसे देखकर यह लग रहा है कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। वहीं कांग्रेस नेताओं की फूट अब जग जाहिर होती नजर आ रही है।

ऐसा कोई समाज नहीं जिसे भाजपा ने पीटा ना हो

जय भारत सत्याग्रह और संविधान बचाओ रैली के मंच से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2014 में जो हमने देश में प्रदेश को नंबर एक बना कर छोड़ा था, आज उसी प्रदेश में बेरोजगारी अपराध के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।  हमने गरीब परिवार के  20 लाख बच्चों को वजीफा देने का काम किया। लेकिन सरकार ने बच्चों की स्कॉलरशिप बंद कर दी आज प्रदेश कर्ज में डूबा हुआ है। प्रदेश सरकार पर 4 लाख करोड़ का कर्ज है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हर वर्ग दुखी है। पहले तो किसानों को पीटा और उसके बाद उन्होंने सफाई कर्मचारियों को पीटा। समाज का कोई ऐसा वर्ग नहीं जिसको इन्होंने न पीटा हो।

कांग्रेस सरकार बनने पर 6 हजार होगी पेंशन

वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो बुजुर्ग पेंशन 6000 की जाएगी, परिवार पहचान पत्र व मेरा फसल मेरा ब्यौरा व्यवस्थाओं को खत्म कर दिया जाएगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मनसे सभी देश और प्रदेश वासियों को बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी

RSS और जनसंघ ने बाबा साहब का अपमान किया

वहीं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब अंबेडकर को अपमानित करने वाली सबसे पहली पार्टी है। एक समय था कि आरएसएस और जनसंघ ने बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया था। उनके संविधान की प्रतियां जलाने का काम किया, आज देश का संविधान खतरे में है। जांच एजेंसियां  खतरे में हैं। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि अगर बाबा साहब अंबेडकर कांग्रेस पार्टी से खुश नहीं होते तो वह उसका कानून मंत्रालय कभी भी अपने हाथ में नहीं लेते।

संविधान का गला दबाने नहीं देंगे

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंच से कहा आज हमने बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर इस रैली का आयोजन किया है। क्योंकि 75 साल पहले हमारे देश का निर्माण हुआ और हमारे देश के संविधान का निर्माण हुआ। लेकिन भारतीय जनता पार्टी यह कह रही है कि हमने देश को क्या दिया। आज सत्ताधारी पार्टी आवाज दबाने का काम कर रही है, लेकिन हम भारतीय जनता पार्टी को बताना चाहते हैं कि दिल्ली के चारों तरफ हरियाणा है और हम संविधान का गला नहीं दबाने देंगे। 9 साल पहले सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी ने विकास की पटरी से हरियाणा को उतार दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Recommended News

Related News

static