यमुनानगर में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चलाया ट्रैक्टर, बाढ़ ग्रसित इलाकों का किया दौरा
punjabkesari.in Thursday, Sep 11, 2025 - 03:52 PM (IST)
यमुनानगर (परवेज खान) : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा इन दिनों बाढ़ से प्रभावित इलाकों का प्रदेशभर के जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज यमुनानगर में बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ट्रैक्टर पर बैठकर यमुना नदी के तेज बहाव से हुए भूमि कटाव को देखने पहुंचे। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता उनके साथ रहे।
हुड्डा ने सैनी सरकार पर साधा निशाना
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नायब सैनी सरकार को आड़े हाथ लेते कहा कि यह किसान विरोधी सरकार है जो मुआवजा नायब सैनी सरकार प्रभावित किसानों को दे रही है, वह बेहद कम है। सरकार को कम से कम 50 से 60 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देना चाहिए, ताकि प्रभावित किसानों का दर्द कम हो सके।
मैं भाजपा सरकार का फेलियर मानता हूंः हुड्डा
हुड्डा ने ये भी कहा की प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई है लेकिन प्रशासन की तरफ से जो इंतजाम समय रहते करनी चाहिए थे, वह पूरे नहीं किए गए, जिसकी वजह से इतनी बड़ी आपदा किसानों और लोगों पर आई है। मैं इसे भाजपा सरकार का फेलियर मानता हूं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
यमुनानगर में शख्स ने किया सुसाइड, कोर्ट के नोटिस से था परेशान, मरने से पहले पत्नी को किया वीडियो कॉल