चढ़ूनी ग्रुप के किसानों ने किया रिजाइन, बोले- गुरनाम सिंह चढूनी को उनकी राजनीति मुबारक हो
punjabkesari.in Wednesday, Feb 09, 2022 - 07:39 PM (IST)

करनाल(ब्यूरो): करनाल के जाट भवन में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप की मीटिंग की गई। इस दौरान कुछ किसानों ने चढूनी ग्रुप से रिजाइन करने का ऐलान किया। इस संबंध में किसानों का कहना था कि हम राजनीति में नही है। चढूनी राजनीति में चले गए अब उनका हमारे साथ कोई भी सम्बन्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि गुरनाम सिंह चढूनी को उनकी राजनीति मुबारक हो।
किसान आंदोलन फतेह करने के बाद गुरनाम सिंह चढूनी सियासतदान बने गए है। पंजाब में हो रहे चुनाव में उन्होंने अपने उम्मीदवार खडे किए है। इसी बात से चढूनी ग्रुप के कुछ किसान उनसे नाराज है। इसे लेकर ही उऩ्होंने आज रिजाइन करने का फैसला किया है। उनका कहना है हम किसान है और सियासत से दूर रहने चाहते है। गुरनाम सिंह चढ़ूनी राजनीति में उतरना चाहते है तो ये फैसला उन्हें मुबाकर हो।