शादी से पहले वाले प्रेमी से करवाई पति की हत्या, पकड़े जाने के डर से फरार है पत्नी, दो गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2020 - 05:11 PM (IST)

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत के राई में 25 मई को पवन के एक शख्स का लहूलुहान अवस्था में एथनिक इंडिया के पास मिला था, इस मामले की तफ्तीश करते हुए सोनीपत की राई थाना पुलिस व सीआईए 2 ने पवन की पत्नी के प्रेमी अभिषेक व अभिषेक के साथी मनोज को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने ही मृतक की पत्नी के कहने पर उसकी हत्या की थी। हालांकि सोनीपत पुलिस मृतक की पत्नी को गिरफ्तार नही कर पाई है उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अभिषेक और मनोज ने पवन की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को राई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एथनिक इंडिया रिसोर्ट के पास फेंक दिया था। दोनों से पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि अभिषेक का मृतक पवन की पत्नी के साथ शादी से पहले ही प्रेम प्रसंग था। पवन की पत्नी ने अभिषेक को कहा था कि पवन को मारना है, जिस कारण अभिषेक ने आपने साथी मनोज के साथ मिलकर उसकी हत्या कर डाली। अभिषेक की गिरफ्तारी के बाद वह कोरोना पॉजिटिव मिला था, लेकिन लास्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 

डीएसपी हंसराज ने बताया कि 25 मई को एक अज्ञात शव मिला था, जिसकी पहचान पवन निवासी बिहार के रूप में हुई। पवन की काल रिकॉर्ड खंगलाने के बाद उसमें अभिषेक नाम के शख्स का संदिग्ध नम्बर मिला। इस आधार पर झारखंड निवासी अभिषेक को गिरफ्तार किया गया और अभिषेक आपने साथी मनोज निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। अभिषेक ने इस वारदात को अंजाम पवन की पत्नी के कहने पर दिया था, पवन की पत्नी और अभिषेक के शादी से पहले प्रेम प्रसंग था, पवन की पत्नी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज किए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static