युवाओं के लिए बड़ी खबर! HSSC जल्द करेगा 13,000 और पदों पर भर्ती, चेयरमैन का बड़ा दावा।

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 11:54 AM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह के कार्यकाल के सोमवार को दो वर्ष पूरे हो गए। उन्होंने दावा किया कि पिछले दो वर्षों में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत 46,951 अभ्यर्थियों व उनके परिवारों का विश्वास जीतने का काम किया है। 13 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी। आने वाले समय में अन्य भी हजारों पदों के लिए विज्ञापन जारी होंगे।

आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि 8 जून 2024 को उन्होंने अध्यक्ष पद की शपथ ली थी। आयोग में दो वर्ष के अपने कार्यकाल का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 25 हजार अभ्यर्थियों का एक परिणाम आयोग ने जारी किया था जोकि आयोग के इतिहास का सबसे बड़ा परिणाम साबित हुआ। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) को ऐतिहासिक पड़ाव बताते हुए रि कहा कि 13.5 लाख अभ्यर्थी वाली क इस परीक्षा का आयोजन अपने आप पा में चुनौती था लेकिन अभ्यर्थियों ने ध हर कदम पर संबल दिया।़


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static