प्रदेश अध्यक्ष बनने पर OP धनखड़ को CM सहित बड़े राजनेताओं ने दी बधाई, जानिए किसने क्या कहा

punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2020 - 04:42 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ओम प्रकाश धनखड़ को हरियाणा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।  हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ओम प्रकाश धनखड़ को बधाई देते हुए ट्वीट किया 'बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ता श्री ओपी धनखड़ जी को हरियाणा  का अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके राजनीतिक अनुभव का लाभ पार्टी के कार्यकर्ताओं को अवश्य मिलेगा और हरियाणा भाजपा संगठनात्मक रूप से और सुदृढ़ होगी'।

सुभाष बराला ने भी ट्वीट करते हुए ओपी धनखड़ को बधाई दी। वे लिखते है 'भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर ओपी धनखड़  जी को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप के नेतृत्व में पार्टी को हरियाणा में नई सफलताएं मिलेंगी।



भाजपा सांसद बीरेन्द्र सिंह श्री ओपी धनखड़  को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई व एक सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ। मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के अनुरूप इस बेहतरीन निर्णय के लिए केंद्रीय नेतृत्व का अभिनंदन।

राम बिलास शर्मा लिखते है 'भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाई ओपी धनखड़ जी को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं'।  

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी अो.पी. धनखड़ को बधाई दी है। 

खेल मंत्री संदीप सिंह ने  ट्वीट करते लिखा भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर पूर्व मंत्री आदरणीय श्री ओमप्रकाश धनखड़ जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

कैप्टन अभिमन्यु ने बधाई देते लिखा 'हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने पर श्री ओपी धनखड़ जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। उनकी नियुक्ति पर हरियाणा हाईकमान का आभार। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हरियाणा में बीजेपी और अधिक मजबूत होगी।

 जेल मंत्री रणजीत सिंह ने अोपी धनखड़ को बधाई देते लिखा श्री ओपी धनखड़  जी को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर ढेरों शुभकामनाएं।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा लिखते है  भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व कृषि मंत्री श्री ओपी धनखड़ जी को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर मेरी ओर से ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं आपके सफल कार्यकाल की आपको अग्रिम बधाई देता हूं।  

महिला और बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा लिखती है हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष बनाए जाने पर श्री ओमप्रकाश धनखड़ जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं! श्री ओमप्रकाश धनखड़ जी के संगठन और राजनीतिक अनुभवों का लाभ पार्टी के कार्यकर्ताओं व संगठन दोनों का मिलेगा।
 

नेता प्रतिपक्ष भूपिंद्र सिंह हुड्डा ने भी ओपी धनखड़ को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने लिखा भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर पूर्व मंत्री श्री ओमप्रकाश धनखड़ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static