जींद रैली: खट्टर बोले थे कृष्ण-अर्जुन, बीरेंद्र सिंह बोले- नहीं मोदी-शाह तो राम-लक्ष्मण जैसे हैं
punjabkesari.in Friday, Aug 16, 2019 - 02:05 PM (IST)
जींद: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज जींद से हरियाणा की चुनावी जंग का आगाज कर दिया है। गृहमंत्री अमित शाह आज हरियाणा के जींद में हैं। इस पूरी रैली का आयोजन पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद बिरेंद्र सिंह ने किया है। रैली को सबोधन करते हुए बिरेंद्र सिंह ने मोदी और शाह की जोड़ी को राम और लक्ष्मण की जोड़ी कहा।
गौरतलब है कि कल सोनीपत में हरियाणा के सी.एम मनोहर लाल खट्टर ने नेरेन्द्र मोदी और अमित शाह को कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी कहा था। सीएम ने कहा था कि चंद रोज पहले हमें अभूतपूर्व खुशी मिली है। मां भारती के मस्तक कश्मीर पर अनुच्छेद 370 पीड़ा देने वाला था। लेकिन कृष्ण-अर्जुन की भांति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी ने इस पीड़ा से मुक्ति दिलाते हुए सरदार पटेल के सपने को पूरा किया।
केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यहां एकलव्य स्टेडियम में आयोजित आस्था रैली में अपना भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उनका रैली में पहुंचने पर नारों को जोरदार स्वागत किया गया। रैली के आयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने अमित शाह हो 'स्टील मैन' करार दिया। अमित शाह का रैली स्थल पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला और बीरेंद्र सिंह ने अगवानी की। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने अमित शाह का स्वागत किया और उनको लौह पुरुष बताया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के लिए उनका आभार जताया।
रैली को हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार और राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर सहित कई नेताओं ने अब तक संबोधित किया। रैली में सबसे पहुंचने वालों पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, उनकी पत्नी विधायक प्रेमलता व सांसद पुत्र बृजेंद्र सिंह, हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार शामिल हैं। रैली में भाजपा के प्रदेश प्रधान सुभाष बराला, राज्य के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, कैबिनेट मंत्री कविता जैन, राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर रैली में पहुंचे हैं। हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ भी रैली में मौजूद थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
हरियाणा CM के लिए ये खास ची़ज लेकर निकला जींद का रविंद्र तोमर, कोई बैल, घोड़ा नहीं खुद खींच रहा बग्गी
