चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में PHD स्कॉलर से छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग, क्लर्क पर लगाए गंभीर आरोप; कुलपति ने किया सस्पेंड

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 02:50 PM (IST)

जींद ( अमनदीप पिलानिया ) : चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के DPRO विजय कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में एक गंभीर मामला सामने आया है। एक पीएचडी स्कॉलर ने 27 मई को लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कौशल रोजगार योजना के तहत विश्वविद्यालय में तैनात क्लर्क ने उसके साथ अश्लील हरकत की, ब्लैकमेल किया और मारपीट भी की।  प्रवक्ता विजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही कुलपति ने आरोपी क्लर्क को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही इसकी जांच के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया गया है जो पूरे मामले की जांच करेगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि एफआईआर दर्ज होने की अभी कोई जानकारी नहीं है। यदि जांच में आरोपी दोषी पाया जाता है तो उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा।यह मामला विश्वविद्यालय परिसर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा कर रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static