SYL के रास्ते में भाजपा बड़ी बाधा:अभय

punjabkesari.in Sunday, May 14, 2017 - 08:28 AM (IST)

चरखी दादरी (राजेश):इनैलो जिला कार्यालय का उद्घाटन करते हुए नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि एस.वाई.एल. के रास्ते में भाजपा सबसे बड़ी रुकावट है। भाजपा ने झूठे वायदे कर सत्ता हथियाने का काम किया। किसानों, श्रमिकों, युवाओं सहित हर वर्ग से वायदाखिलाफी की है। जिससे लोगों में भारी रोष है और लोग चुनाव के इंतजार में है। 

अभय सिंह ने कहा कि केंद्र में 3 और प्रदेश में भाजपा सरकार को अढ़ाई साल का समय हो चुका है। विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया है उलटा रोजगार जरूर छीना है। प्रदेश की जनता बिजली, पानी के लिए हाहाकार मचा रही है और भाजपाई वातानुकूलित कमरों में आराम फरमा रहे हैं। मात्र इनैलो ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जो धरातल पर काम करता है। स्व. चौ. देवीलाल ने जीवनपर्यंत लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनीं और दूर करने का काम किया। भाजपा ने पी.एम. फसल बीमा योजना, जन-धन योजना के तहत लोगों को बरगलाने का काम किया है। किसानों की जेबों से जबरन राशि वसूलकर चहेते पूंजीपतियों के घर भरने का काम किया है। 

अभय सिंह ने कहा कि एस.वाई.एल. के रास्ते में भाजपा ही सबसे बड़ी रुकावट है। चौ. देवीलाल से लेकर इनैलो हर मंच पर एस.वाई.एल. की लड़ाई लड़ती आई है। इनैलो हर हाल में एस.वाई.एल. का पानी लाकर रहेगी। उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि 9 जुलाई तक यदि कोई कदम नहीं उठाया गया तो अगले दिन से इनैलो पंजाब को आने-जाने वाले सभी संसाधन बंद कर देगी और सांकेतिक धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी सरकार नहीं चेती तो किसी भी बड़े आंदोलन से इनैलो पीछे नहीं हटेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static