विकास के नाम पर भाजपा सरकार की उपलब्धि शून्य : तंवर

punjabkesari.in Wednesday, Feb 28, 2018 - 10:36 AM (IST)

गुहला-चीका(ब्यूरो): जब से देश व प्रदेश में भगवा सरकार सत्तासीन हुई, देश पूरी तरह जाति-पाति, धर्म-मजहब, भाषा व क्षेत्रवाद के नाम पर बांट दिया गया है। सरकार ने कोई भी विकासात्मक या रचनात्मक कार्य नहीं किए। उक्त आरोप हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने चीका अनाज मंडी में पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वर सिंह द्वारा आयोजित जनचेतना रैली के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए लगाए। 

उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर भाजपा की उपलब्धि शून्य है। विपरीत स्थितियां झेलकर देश का पेट भरने वाले अन्नदाता पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पर धारा 307 आई.पी.सी. के तहत मुकद्दमे दर्ज करना सरकार की किसान व मजदूर विरोधी सोच को दर्शाता है। तंवर ने कहा कि हरियाणा सरकार की अनुभवहीनता के कारण प्रदेश 3 बार स्वाह हो चुका है। जींद रैली के नाम पर करोड़ों पर नष्ट किए गए

अरबो रुपए डकारकर फरार होने वाले नीरव मोदी के मामले पर प्रधानमंत्री चुप हैं। तंवर ने कहा कि चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए 57 लाख किंव्टल दाल विदेशों से आयात करके मोदी सरकार ने किसानों की पीठ पर छुरा घोंपने का काम किया है। 

सवाल के जवाब में तंवर ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। तंवर ने कहा कि इनैलो को न तो कभी ढंग से शासन करना आया और न ही विरोध करना आया। राज्यसभा चुनाव में यह बात जगजाहिर हो चुकी है कि इनेलो भाजपा की बी टीम की तरह काम करती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static