भाजपा ने दूसरी पार्टियों की तरह बड़ी-बड़ी बातें नहीं की, बल्कि काम किया है :बंतो कटारिया

punjabkesari.in Thursday, Jun 24, 2021 - 07:25 PM (IST)

चंडीगढ( चंद्रशेखर धरणी): भारतीय जनता पार्टी ने दूसरे राजनीतिक दलों की तरह महिलाओं के उत्थान के लिए केवल नारेबाजी और बड़ी-बड़ी बातें नहीं की। बल्कि बडे- बड़े काम किए। यह बात आज केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री बंतो कटारिया ने पंजाब केसरी से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने प्रधानमंत्री बनने के बाद कहा था कि देश का भला करने के लिए देश की 50 फ़ीसदी आबादी को बराबर का अधिकार देना पड़ेगा। तभी देश और समाज की उन्नति हो पाएगी।

उस समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृदुला सिन्हा थी। जो कि एक महिला थी और जिन्हें गोवा की राज्यपाल भी नियुक्त किया गया था। वही काम आज देश का केंद्रीय नेतृत्व, देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री कर रहे हैं। आज भारतीय जनता पार्टी के संगठन और सरकार में महिलाएं बराबर की भागीदार हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचायती चुनावों में पढ़ी लिखी महिलाओं को 50 फ़ीसदी का आरक्षण दिया है। वही कॉरपोरेशन चुनावों में भी महिलाओं को महत्व दिया गया है।

इस मौके पर कटारिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनाकाल के दौरान जिस प्रकार से रूपरेखा तैयार की वह काफी सराहनीय है। हमारा संगठन- हमारी महिला मोर्चा की टीम ने भी लोगों को सहूलियत देने का काम किया। हमारी एक-एक कार्यकर्ता मैदान में उतरी और जिस व्यक्ति को जिस चीज की जरूरत थी, उसे उपलब्ध करवाने में लोगों की मदद की। साथ ही उन्होंने कहा कि तीसरी लहर का अधिक असर बच्चों पर होने के कयास लगाए जा रहे हैं। क्योंकि बच्चे ही एक ऐसा वर्ग है जो कि अभी तक वैक्सीन से वंचित है। जिस कारण देश के माननीय प्रधानमंत्री ने कहा है कि जब देश का एक एक बच्चा वैक्सीनेट हो जाएगा। तभी हम मान सकेंगे कि देश कोरोना पर काबू पा चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static