दुष्कर्म केस में समझौते के नाम पर लाखों रुपये लेता BJP नेता गिरफ्तार, हरियाणवी कलाकार नवीन नारू से जुड़ा है मामला

punjabkesari.in Wednesday, Feb 28, 2024 - 10:18 AM (IST)

हांसी : हरियाणा के हांसी शहर में दुष्कर्म के एक मामले में समझौता करवाने के नाम पर पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये लेते भाजपा नेता कपिल नेहरू सहित दो को गिरफ्तार कर लिया। मामला हरियाणवी कलाकार नवीन नारू से जुड़ा है। नवीन नारू पर बीते साल दुष्कर्म के आरोप लगे थे। इसी मामले में समझौते के नाम पर यह राशि ली जा रही थी।

दिसंबर में शहर के एक क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह तीन साल पहले नवीन नारू के संपर्क में आई थी। तब नारू ने नशीला पदार्थ खिलाकर उससे दुष्कर्म किया था और वीडियो भी बना लिया था। पिछले तीन साल से वह वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा था। बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। महिला पुलिस ने उसके बयान के आधार पर हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने नारू को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में नारू की पत्नी और हरियाणवी कलाकारों ने तब तत्कालीन एडीजीपी श्रीकांत जाधव से मिलकर बताया था कि शिकायतकर्ता महिला ने पैसे ऐंठने के लिए मुकदमा दर्ज करवाया है। नवीन नारू पुलिस के राहगीरी कार्यक्रम में भी प्रस्तुति देता था। हरियाणवी गानों में सपना चौधरी के साथ भी काम कर चुका है। उसके कई गाने हिट भी हो चुके हैं।

BJP से पहले जजपा में था नेहरू

कपिल नेहरू भाजपा युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है। इससे पहले जजपा का शहरी युवा प्रधान था। अक्सर सोशल मीडिया पर मंत्री, विधायक, भाजपा के नेताओं के साथ फोटो डालता रहता था। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static